MP news, घायल BJP नेता जयराम अग्निहोत्री ने हमले की बताई वजह बीते 21 दिसंबर को दर्जन भर नकाबपोश बदमाशों ने किया था जानलेवा हमला।

घायल BJP नेता जयराम अग्निहोत्री ने हमले की बताई वजह
बीते 21 दिसंबर को दर्जन भर नकाबपोश बदमाशों ने किया था जानलेवा हमला।

बीते दिन जयराम अग्निहोत्री को देखने संजय गांधी अस्पताल पहुंचे थे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी और भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय।

विराट वसुंधरा
रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम अग्निहोत्री के ऊपर बीते 21 दिसंबर को नकाबपोश दर्जन पर नकाबपोश बदमाशों ने सेमरिया बाजार के निकट जानलेवा हमला किया था घायल जयराम अग्निहोत्री का रीवा संजय गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है बीते दिन जयराम अग्निहोत्री को देखने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा सेमरिया क्षेत्र के पूर्व विधायक के पी त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय सहित कई भाजपा नेता संजय गांधी अस्पताल पहुंचे थे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भाजपा नेता किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयराम अग्निहोत्री के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेकर चिकित्सकों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

इस दौरान सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जयराम अग्निहोत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है उनके ऊपर कायरता पूर्वक नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था आरोपियों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा पुलिस तलाश में जुटी हुई है हर हाल में सभी अपराधी पकड़े जाएंगे।

श्री त्रिपाठी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को किसी भी हालत पर नहीं छोड़ा जाएगा पुलिस अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने में कामयाब होगी।

आज मीडिया कर्मियों ने जयराम अग्निहोत्री से घटना के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है हमले की वजह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हो सकती है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है आरोपियों के पकड़े जाने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि हमलावर कौन है और किसके इशारे पर हमला किया गया था श्री अग्निहोत्री ने कहा कि सेमरिया क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बनाकर विरोधी भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास कर रहे हैं।

Exit mobile version