MP news:कांग्रेस प्रवक्ता को भाजपा महामंत्री और पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष ने पीटा!

MP news:कांग्रेस प्रवक्ता को भाजपा महामंत्री और पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष ने पीटा!

 

 

 

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य शिकायत करने थाने पहुंचे।

पन्ना. धरमसागर तालाब से मिट्टी पाटने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार देर रात मारपीट हो गई। घटना गांधी चौक पर हुई। इसमें कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अंकित शर्मा घायल हो गए।

 

 

 

 

अंकित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि रात करीब 10.45 बजे जब वे गांधी चौक पर पानी लेने गए तो उन्हें भाजपा नगर मंडल महामंत्री रवि पाण्डेय और भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष अल्पेश शर्मा मिले। दोनों ने नगर पालिका के विरोध को लेकर बहस शुरू कर दी। रवि ने धमकी दी कि नपा अध्यक्ष के पति विष्णु पाण्डेय से पंगा लेने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। रवि ने फेसबुक पर धरमसागर तालाब से मिट्टी हटवाने की पोस्ट डालने को लेकर भी अंकित को लताड़ा। इसके बाद रवि ने पान की दुकान से बाल्टी उठाकर हमला कर दिया। अल्पेश ने गर्दन पकड़ ली। रवि ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा। दूसरी ओर भाजपा नेता रवि ने भी शिकायत दर्ज कराई है। कहा, अंकित गाली-गलौज कर रहा था। मना किया तो अंकित ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उधर, अल्पेश ने अपने ऊपर लगे मारपीट के आरोपों को गलत बताया।

Exit mobile version