भोपालमध्य प्रदेशरीवा

Maihar mp:मैहर में गैंगरेप…घूमने गई महिला से 4 हैवानों ने किया दुष्कर्म, साथ में गए दो पुरुष मित्रों से भी कराया रेप!

Maihar mp:मैहर में गैंगरेप…घूमने गई महिला से 4 हैवानों ने किया दुष्कर्म, साथ में गए दो पुरुष मित्रों से भी कराया रेप!

 

 

 

 

8 दिन बाद दरिंदों के साथी को महिला के परिचितों ने उठाया, तब खुली कहानी

मैहर . मैहर जिले में गैंग रेप का मामला सामने आया है। दो लड़कों के साथ पठरा पहाड़ घूमने गई महिला को 5-7 बदमाशों ने बंधक बनाया। 4 ने गैंगरेप किया, फिर हैवानों ने महिला के साथ गए दो पुरुष मित्रों से भी जबरन दुष्कर्म कराया। दरिंदों ने महिला के जेवर, मोबाइल और रुपए लूटे। रेप का वीडियो बनाया। किसी से बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डरी-सहमी महिला पुरुष मित्रों के साथ जैसे-तैसे घर लौटी। किसी से कुछ नहीं बताया। 15 जून को हुई घटना के 8 दिन बाद सोमवार को दुष्कर्म करने वालों के साथी अरविंद लोनी ने महिला को कहीं देखा और फिर से जंगल में जबरन ले जाने का प्रयास किया। इस बीच महिला ने पूरी कहानी बता दी, तब 8-10 युवकों ने एक जीप और दो बाइक से कुम्हरी पहुंचकर अरविंद को अगवा कर लिया। उसे बचाने आए चाचा पुष्पेंद्र और सिद्धार्थ को भी बंधक बनाकर पीटा। पीड़िता के साथियों को शक था कि अरविंद के पास लूटा हुआ मोबाइल और अश्लील वीडियो है।

 

 

 

 

 

अपहरण की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर अपहृतों को मुक्त कराया। पुलिस ने 10-12 अपहर्ताओं में से 6 को पकड़कर पूछताछ की तो गैंगरेप की कहानी सामने आ गई। पुलिस जब महिला से पूछताछ करने पहुंची तो काफी डरी थी। महिला अफसरों ने संबल दिया तो रिपोर्ट लिखाने को राजी हुई और फफक-फफक कर रो पड़ी। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने पठरा पहाड़ स्थित घटनास्थल का मुआयना किया।

 

 

 

 

 

महिला दो लड़कों के साथ पठरा पहाड़ घूमने गई थी। वहां 5-7 युवकों ने डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। जो लड़के महिला के साथ थे, उनसे भी दुष्कर्म कराया। वीडियो बनाए। आरोपियों के साथी को देखकर महिला के परिचितों ने अगवा कर लिया, तब दुष्कर्म की बात सामने आई। दुष्कर्म के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सुधीर अग्रवाल, एसपी, मैहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button