भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने 24 युवा अफसरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) के पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अधिकारियों को विभागीय पूल में शामिल किया है, जो प्रशासनिक प्रशिक्षण और तैनाती की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
इन नियुक्त अधिकारियों में अधिकांश 2022 बैच के हैं, जबकि जबलपुर की प्राशी अग्रवाल को वेटिंग लिस्ट के आधार पर 2021 बैच से शामिल किया गया है। सभी को प्रोबेशनर डिप्टी कलेक्टर के रूप में राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रशासनिक प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाना है, जिससे युवा नेतृत्व को ग्राउंड स्तर पर अनुभव हासिल हो सके।
2022 बैच के प्रोबेशनर अफसरों की सूची इस प्रकार है:
आदित्य नारायण तिवारी – नर्मदापुरम
आयशा अंसारी – रीवा
अनिल कछवारे – देवास
दीपिका पाटीदार – देवास
धर्म प्रकाश मिश्रा – अनूपपुर
ग्लैक्सी नगपुरे – बालाघाट
कविता देवी यादव – टीकमगढ़
कमल मंडलोई – धार
प्रत्युष श्रीवास्तव – सिवनी
प्रियांशी जैन – सिवनी
निशांत भूरिया – जबलपुर
ममता चौहान – अलीराजपुर
महिमा चौधरी – रायसेन
अन्य नियुक्त प्रोबेशनरी अधिकारियों में शामिल हैं:
रोहित कुमार लोधी – पन्ना
रोहित राणावत – उज्जैन
शानू चौधरी – बालाघाट
स्वाती सिंह – सतना
उमेश अवस्थी – छतरपुर
सुरभि जैन – छतरपुर
सरकार बावरिया – छिंदवाड़ा
वैशाली सोलंकी – इंदौर
संदीप कुमार परस्ते – अनूपपुर