REWA news- रुक- रुक कर हो रही वारिस और हाड़ कंपाने वाली ठंड में पाला से फसलों को बचाने का जानिए तरीका।

REWA news- रुक रुक कर हो रही वारिस और हाड़ कंपाने वाली ठंड में पाला से फसलों को बचाने का जानिए तरीका।
मध्यप्रदेश में इन दोनों रुक-रुक कर कई दिनों से बारिश हो रही है और ठंड का प्रकोप बढ़ गया है घने कोहरे के साए में पूरी रात और लगभग आधा दिन बीत जाता है देखा गया है कि लगातार 10 दिनों से शीत लहर का प्रकोप है। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पिछले 48 घंटों से पूरे जिले में रूक-रूक कर हल्की वर्षा हो रही है। यह वर्षा गेंहू की फसल के लिए बहुत लाभदायक है। चने तथा अन्य फसलों को भी इससे फायदा होगा।
दलहनी और तिलहनी फसलों को वर्षा से नुकसान हो सकता है। तापमान में गिरावट तथा आसमान पर कोहरा छाने से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। तापमान में गिरावट से फसलों में शीतलहर के प्रकोप की भी आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने किसानों को फसलों को पाले के प्रकोप से बचाने के लिए सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि तापमान में गिरावट का सर्वाधिक असर दलहनी, तिलहनी तथा सब्जी की फसलों में होता है।