Indore news: काम के दबाव में पत्नी से विवाद, आरक्षक ने राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

काम के दबाव में पत्नी से विवाद, आरक्षक ने राइफल से खुद को मारी गोली, मौत
इंदौर. डॺूटी पर तैनात आरक्षक अनुराग भाभोर (३३) ने शुक्रवार तड़के अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। द्वारकापुरी के दिग्विजय मल्टी के फ्लैट में तड़के 4 से 5 बजे गोली की आवाज आई तो तत्काल लोग जुट गए। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बताते हैं, काम का दबाव इतना ज्यादा था कि पत्नी के साथ विवाद की स्थिति बन गई। पत्नी १५ दिन से मायके में थी। पुलिस ने बताया, वह अनुराग का फोन नहीं उठा रही थी। मैसेज के जवाब भी नहीं दे रही थी। संभवत: इससे ज्यादा परेशान था। अनुराग ने आत्महत्या से पहले दोस्त विकास से फोन पर बात की थी। पुलिस ने बताया, अब विकास से पूछताछ के बाद स्थिति साफ होगी।
परिवार ने जताई ड्यूटी के तनाव की आशंका
रिटायर्ड वेटरनरी अफसर पिता ज्ञान सिंह व भाई राजेंद्र ने बताया, द्वारकापुरी में तबादले के बाद अनुराग का ड्यूटी शेड्यूल काफी बदल गया। उसके घर आने का समय भी कम हो गया था। इससे वह तनाव में रहने लगा। शादी दो साल पहले हुई थी। साले के बेटे को करंट लगने के बाद पत्नी अरबिंदो अस्पताल में थी। वह पत्नी से भी नहीं मिल पा रहा था। इससे पति-पत्नी में मनमुटाव था।