रायसेन. रायसेन की पहाड़ी नैनीताल (Pahari Nainital) जैसी लग रही थी, बादल उतर आए थे। यह मनमोहक दृश्य देखकर बहुत अच्छा लगा। जिले के बेगमगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति पुलिया से निकलते समय बाइक समेत बह गया। उसे दो लोगों ने पकड़ लिया और बचा लिया। जिले में रात से लगातार बारिश जारी है। बेगमगंज और सुल्तानगंज में नदियां और नाले उफान पर हैं।
शनिवार को एक युवक परसोरा रोड पर पुल पार करने का प्रयास कर रहा था। वह और उसकी बाइक पानी के तेज बहाव में बहने लगे। मौके पर मौजूद दो लोगों ने उसे सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने मोटरसाइकिल भी निकाल ली।
सागर-बेगमगंज संपर्क टूटा
भारी बारिश के कारण सागर से बेगमगंज तक सड़क संपर्क टूट गया है। शहर से कई गांवों को जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है। देवरी और गैरतगंज में भी बारिश जारी है। रायसेन जिला मुख्यालय पर सुबह से कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हो रही है। किले की पहाड़ी पर उतरते बादलों का दृश्य बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है। लोग बारिश से बचने के लिए छाते और रेनकोट का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने आज और कल भारी बारिश की चेतावनी दी है।