मध्य प्रदेशरीवा

Satna MP:प्रशासन की बड़ी चूक आई सामने,खेत में पानी से भरे बोरवेल के गड्ढे में डूबीं बच्चियां, दोनों के शव मिले!

Satna MP:प्रशासन की बड़ी चूक आई सामने,खेत में पानी से भरे बोरवेल के गड्ढे में डूबीं बच्चियां, दोनों के शव मिले!

 

 

 

 

 

सतना. नागौद थाना के हिलौंदा हार गांव में रविवार शाम को परिवार के साथ धान लगाने गईं दो बच्चियां खेत में पानी से लबालब भरे बोरवेल के गड्ढे में डूब गईं। हादसे के कुछ देर बाद एक का शव मिला। दूसरी बालिका की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटना के करीब ७ घंटे के बाद रात १२.३० बजे बोरबेल के गड्ढे में उसका शव मिला। 2024 में रीवा में घटना के बाद सरकार ने सभी खुले कुएं, बोरवेल के गड्ढे भरने का निर्देश दिया था। लेकिन, यहां प्रशासन की बड़ी चूक सामने आई।

 

 

 

 

 

थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि भटवा टोला सलैया से सोमवती अहिरवार (1४) पिता छक्कू और दुर्गा (10) पिता संतोष परिवार वालों के साथ धान लगाने गई थीं। शाम करीब 5.30 बजे दोनों पानी से भरे बांधनुमा खेत की मेड़ तरफ गिईं। काफी देर बाद जब दोनों नहीं लौटीं तो तलाश शुरू हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। सोमवती का शव खेत से बरामद हुआ। वहीं दुर्गा का भी देर रात १२.३० बजे शव मिल गया। जिस जगह दोनों बालिका डूबीं वहां बोर का पुराना गड्ढा है।

 

 

 

 

 

 

पूरे खेत में भरा है लबालब पानी
पुलिस ने बताया कि पूरे खेत में पानी भरा है। किनारे पर दो साल पहले खेत मालिक ने बोर कराया था, लेकिन पानी नहीं निकलने पर उसे मिट्टी से भाठ दिया था। हो सकता है कि बोर वाली जगह गड्ढा बन गया हो जिसमें दोनों लड़कियां डूब गईं। अनुमान लगाया जा रहा कि एक लड़की पहले पानी में गिरी होगी। फिर उसे बचाने दूसरी भी उतरी होगी और इस तरह दोनों डूब गईं। दो बच्चियों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button