भोपालमध्य प्रदेशरीवा
Mauganj MP:अवैध उत्खननकर्ता की चल-अचल सम्पत्ति की वसूली के दिए निर्देश: कलेक्टर संजय कुमार जैन

Mauganj MP:अवैध उत्खननकर्ता की चल-अचल सम्पत्ति की वसूली के दिए निर्देश: कलेक्टर संजय कुमार जैन
मऊगंज.कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने अवैध उत्खननकर्ता सुशील पटेल निवासी गोपला से अवैध उत्खनन के कारण अधिरोपित शास्ति राशि एक करोड़ 50 लाख 16 हजार रुपए की दुगनी राशि तीन करोड़ 32 हजार रुपए की चल-अचल सम्पत्ति की वसूली किए जाने के निर्देश तहसीलदार हनुमना को दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शिकायत के आधार पर जाँच समिति द्वारा मौका स्थल का निरीक्षण किए जाने पर सुशील कुमार पटेल द्वारा अवैध खनिज फर्शी पत्थर, बोल्डर, पत्थर का नया व पुराना उत्खनन किया जाना पाया गया और एक करोड़ 50 लाख 16 हजार रुपए की शास्ति राशि अधिरोपित की गई। उत्खननकर्ता द्वारा राशि जमा न किए जाने पर अवैध उत्खनन/अवैध भण्डारण का उल्लंघन प्रमाणित होने पर विहित कुल शास्ति राशि की दुगनी रकम अधिरोपित कर कलेक्टर द्वारा वसूली के निर्देश दिए गए हैं।