जबलपुरमध्य प्रदेशरीवा

JBP MP जनता और सरकार के बीच कड़ी बनकर आदर्श स्थापित करें कार्यकर्ता: खंडेलवाल

JBP MP जनता और सरकार के बीच कड़ी बनकर आदर्श स्थापित करें कार्यकर्ता: खंडेलवाल

 

 

 

 

 

 

जबलपुर. भाजपा का कार्यकर्त्ता जनता और सरकार के बीच कड़ी बनकर, जन सामान्य के हित के लिए कार्य करे, समाज में आदर्श स्थापित करें। आप सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर विकसित देश और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को पूरा करने के लिए साथ आएं और अपने हिस्से का योगदान दें। यह बात भाजपा के नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नगर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओ और सामाजिक संगठनों के प्रति कही। उन्होने कहा आपके स्नेह और इस स्वागत के लिए आपका आभारी हूं। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का भी आगमन हुआ।

 

 

 

 

 

नेताजी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

प्रदेश अध्यक्ष का काफिला धनवंतरि नगर चौराहे से होकर पिसनहारी की मढिया पंहुचा। यहां उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए स्वागत रैली मानस भवन पहुंची। यहां पर उन्होंने पार्टी के संभागभर से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button