Mauganj MP:यूवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव में आशुतोष तिवारी की जीत लगभग तय, पार्टी में बनकर उभरे मजबूत ब्राह्मण चेहरा!

Mauganj MP:यूवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव में आशुतोष तिवारी की जीत लगभग तय, पार्टी में बनकर उभरे मजबूत ब्राह्मण चेहरा!
मऊगंज। यूवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए चल रहे चुनाव में आशुतोष तिवारी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मऊगंज जिले से इस बार लगभग 10 हजार ऑनलाइन वोट डाले गए हैं, जिसमें आशुतोष तिवारी को भारी समर्थन मिलने की बात सामने आ रही है।
इस पद के लिए चैतन्य मिश्रा (धरमपुरा), प्रदीप पटेल (ढांवा गौतमान), सरिता मिश्रा (खैरा), बादल सिंह (नईगढ़ी) समेत कुल पांच दावेदार मैदान में हैं। लेकिन पार्टी के भीतर और बाहर की चर्चाओं में सबसे प्रबल दावेदार के रूप में आशुतोष तिवारी (ढढनी) का नाम तेजी से उभरा है।
आशुतोष तिवारी वर्तमान में भी यूवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हैं और पार्टी में एक संघर्षशील, मिलनसार और प्रभावशाली नेता के रूप में पहचान रखते हैं। ब्राह्मण बाहुल्य मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में वे कांग्रेस के मजबूत ब्राह्मण चेहरे के तौर पर माने जा रहे हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में उचित जिम्मेदारी देती है और पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना का समर्थन भी उनके साथ जुड़ता है, तो मऊगंज विधानसभा में कांग्रेस की वापसी की संभावनाएं प्रबल हो सकती हैं।
इस चुनाव के नतीजे अब केवल औपचारिकता मात्र प्रतीत हो रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी आशुतोष तिवारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।