Mauganj MP:दो साल बाद घर लौटा 10 हजार का ईनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल!

Mauganj MP:दो साल बाद घर लौटा 10 हजार का ईनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल!

 

 

 

 

 

रीवा . दो साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम उर्फ रवि विश्वकर्मा पिता रामसागर (27) निवासी कजरा थाना हनुमना पर दो साल पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

 

 

 

 

 

जब युवती ने शादी के लिए बोला तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी दो साल बाद गांव वापस आया था, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि दो साल से आरोपी बाहर रह रहा था जिसको गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version