Rewa MP:बाइक चोरी कर रहे आरोपी ने महिला पर किया हमला,नेहरू नगर मोहल्ले में घटना से मचा हड़कप!

Rewa MP:बाइक चोरी कर रहे आरोपी ने महिला पर किया हमला,नेहरू नगर मोहल्ले में घटना से मचा हड़कप!

 

 

 

 

 

रीवा. बाइक चोरी करने घुसे आरोपी ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में आरोपी बाइक लेकर चंपत हो गया। घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है जिस पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

समान थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि नेहरू नगर निवासी प्रतीक पाण्डेय पिता ने अपनी मोटर साइकिल घर के अंदर खड़ी की थी। सोमवार की सुबह एक युवक उनके घर में घुसकर मोटर साइकिल चोरी कर रहा था। उसी दौरान वहां से एक महिला श्यामकली नामदेव (62) निवासी नेहरू नगर मॉर्निंग वॉक में निकली थीं। उन्होंने युवक को मोटर साइकिल ले जाते देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने उनको धक्का देकर गिरा दिया और सिर पर डंडा मार दिया जिससे उनका सिर फट गया। शोरशराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए जिस पर आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। बुरी तरह घायल महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया।

 

 

 

 

तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित महिला ने आरोपी पर मंगलसूत्र और कान का झुमका लूटने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version