Rewa MP:शासकीय राशि को प्रायवेट बैको में जमा कर किया गया करोड़ों का भ्रष्टाचार!

Rewa MP:शासकीय राशि को प्रायवेट बैको में जमा कर किया गया करोड़ों का भ्रष्टाचार!
रीवा . जिले में शासकीय राशि को नियमों के विरुद्ध निजी बैंकों में जमा कर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर सिंह पटेल तथा प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, भू-अर्जन अधिकारी और उपखंड अधिकारियों पर शासन की राशि को निजी बैंकों में जमा कर, उनसे लाभ उठाने एवं घूसखोरी में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया है। हुजूर के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा भी करोड़ों रुपए शासन की राशि निजी बैंक में जमा की गई है। शहर में 100 से अधिक निजी बैंक खातों का संचालन किया जा रहा है।
जो नियम विरुद्ध है। यह स्थिति केवल रीवा तक सीमित नहीं, बल्कि सिरमौर, त्योथर, रायपुर कर्चुलियान, गुढ़ जैसे अन्य उपखंडों में भी यह व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है। कांग्रेस नेताओं ने संभाग आयुक्त से मांग की है। कहा है कि शासन की राशि को निजी बैंकों में रखने से न केवल आर्थिक पारदर्शिता प्रभावित हो रही है, बल्कि सरकार को ब्याज के रूप में होने वाले राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। नेताओं ने यह भी कहा कि इस पूरे भ्रष्टाचार के संचालन की निगरानी जिला कलेक्टर द्वारा की जानी चाहिए थी, लेकिन प्रशासन उदासीन है।