MP news, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने प्लान पर काम कर रही भाजपा।
ब्यूरो रिपोर्ट
MP news, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने प्लान पर काम कर रही भाजपा।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा
मध्यप्रदेश सरकार के मौजूदा मंत्रियों पर भी दांव लगा सकती है भाजपा।
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार है और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर प्रदेश जिला और मण्डल स्तर पर संगठन के लोग काम करते देखे जा सकते हैं मध्यप्रदेश में बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा एक सीट छिंदवाड़ा छोड़कर सभी 28 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी अब लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने के इरादे से काम कर रही है वैसे तो मौजूदा राजनीतिक हालात कांग्रेस पार्टी के पक्ष में कम ही नजर आते हैं फिर भी सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होना तय है विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटैल सहित जबलपुर के सांसद राकेश सिंह और सीधी सांसद रीति पाठक को विधानसभा चुनाव में उतारकर भाजपा ने चौंकाया था इसके बाद फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद नहीं दिया जाना भी बड़ा राजनीतिक उलटफेर था लेकिन अब लोकसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक पंडितों का मानना है कि टिकटों के मामले में भाजपा कुछ नया ही करेगी।
इन दिग्गजों पर टिकी सबकी निगाहें।
मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, प्रह्लाद पटैल, राकेश सिंह पूर्व सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, ब्रजराज सिंह जैसे दिग्गजों पर लोकसभा चुनाव में भाजपा दांव लगा सकती है तो वहीं लगभग एक दर्जन मौजूदा सांसदों की टिकट कटने के भी आसार समझ में आ रहे हैं उनकी जगह ने चेहरों को तबज्जों दी जाएगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट कांग्रेस से छीनने के लिए भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर दांव खेल सकती है छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय लगातार दौरे कर रहे हैं और उनके तेवर यह बताने के लिए काफी है कि छिंदवाड़ा सीट हर हाल में भाजपा जीतेगी ऐसे में माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा चेहरा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है जिन्हें लोकसभा चुनाव छिंदवाड़ा से लड़ाया जा सकता है।
5 राज्यसभा सांसदों का हो रहा कार्यकाल समाप्त।
मध्यप्रदेश के पांच राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में भाजपा जल्द ही राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी, अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्यसभा उम्मीदवारों के साथ ही मध्यप्रदेश की लगभग आधा दर्जन लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार घोषित कर सकती हैजिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें भाजपा के धर्मेंद्र प्रधान, एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी और कांग्रेस के राजमणि पटेल सामिल है।भाजपा सूत्रों की माने तो भाजपा के कब्जे वाली चार सीटों में से दो सीटों पर धर्मेंद्र प्रधान और एल मुरुगन फिर राज्यसभा जा सकते हैं बाकी दो सीटों पर जयभान सिंह पवैया, लाल सिंह आर्य, विनोद गोटिया, रंजना बघेल के नाम केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश संगठन द्वारा भेजे गए हैं।
इन लोकसभा सीटों पर भाजपा का खास ध्यान।
अगर छिंदवाड़ा लोकसभा को छोड़ कर देखा जाए तो भाजपा इस समय 6 लोकसभा सीटों पर भाजपा का प्लान तैयार है जिसमें मुरैना लोकसभा सीट पर निवर्तमान सांसद रहे नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, ब्रजराज सिंह के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं। जबलपुर सीट पर निवर्तमान सांसद रहे राकेश सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रहलाद पटेल, आशीष दुबे, सुशील तिवारी के नाम शामिल हैं सीधी लोकसभा सीट पर रीती पाठक, शरदेंदु तिवारी, कांतदेव सिंह के नाम शामिल किए गए हैं। दमोह सीट पर प्रहलाद पटेल, ऋषि लोधी, प्रद्युम्न सिंह लोधी, जयंत मलैया के नाम पैनल में शामिल हैं तो वहीं होशंगाबाद सीट से सीताशरण शर्मा, रामपाल सिंह, नरेंद्र पटेल, विजयपाल सिंह के नाम शामिल किए गए हैं। छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा जिलाध्यक्ष बंटी साहू, नत्थन शाह, मोनिका शाह के नाम शामिल किए गए हैं माना जा रहा है कि राज्यसभा उम्मीदवारों के साथ ही इन 6 लोकसभा सीटों पर भी भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती हैं।