MP में विवादित रहे पटवारी परीक्षा मामले में सामान्य प्रशासन विभाग ने आज जारी किया नया आदेश शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया।

MP में विवादित पटवारी भर्ती मामले में सामान्य प्रशासन विभाग के जारी आदेश से चयनित अभ्यर्थियों का पटवारी पदों पर भर्ती करने शुरू हुई प्रक्रिया।

भोपाल। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित ग्रुप-2, सब ग्रुप-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर नियुक्ति संबंधी कार्यवाही के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संबंधित विभागों को जारी किया गया हैं बता दें कि पटवारी भर्ती परीक्षा में विवाद की स्थिति बनने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने समूह 2 उपसमूह 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा के अंतर्गत होने वाली पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया था।

बीते दिनांक 19 जुलाई 2023 को रंजना पाटन उप सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में समस्त संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव अथवा प्रमुख सचिव को संबोधित करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आयोजित ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम के आधार पर आपके विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्तियां प्रक्रियाधीन है। कृपया उक्त उल्लेखित परीक्षा परिणामों के आधार पर नियुक्तियां सामान्य प्रशासन विभाग से आगामी निर्देश प्राप्त होने के पश्चात ही की जावे।

आज 15 फरवरी को मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग की रंजना पाटन उप सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार समस्त संबंधित विभागों को सूचित किया गया है कि नियुक्ति संबंधी कार्यवाही की जाए।

Exit mobile version