Rewa news, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल 16 फरवरी को आयेंगे रीवा विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल।

Rewa news, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल 16 फरवरी को आयेंगे रीवा विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
रीवा मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 16 फरवरी को रीवा आयेंगे। उप मुख्यमंत्री 15 फरवरी को रात 10 बजे भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान कर प्रात: 8 बजे रीवा पहुंचेगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में कैंसर शिविर की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
उप मुख्यमंत्री प्रात: 11.30 बजे से बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से आयोजित बैठक में सिविल लाइन पार्क की निर्माण की प्रगति की तथा दोपहर 12.30 बजे से आयोजित बैठक में नवीन सर्किट हाउस निर्माण की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे आमजनों से भेंट करेंगे।
उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे ग्राम पहड़िया पहुंचकर बेस्ट टू इनर्जी प्लांट के कमिशनिंग एवं ग्रिड सिक्रोनाइजेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री शाम 5 बजे कार द्वारा रीवा से बनारस के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री बनारस एयरपोर्ट से रात 9.30 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री रात 11.15 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगे तथा मध्यप्रदेश भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।