मध्य प्रदेश

MP news, उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग में 15 लोग झुलसे कलेक्टर ने बताई आग लगने की वजह।

MP news, महाकाल मंदिर में बड़ी घटना भस्म आरती के दौरान लगी आग 15 लोग झुलसे कलेक्टर ने बताई आग लगने की वजह।

होली का जश्न मनाया जा रहा था उसी दौरान आज मध्यप्रदेश के महाकाल मंदिर उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया है भस्म आरती के दौरान मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से 5 पुजारी सहित 15 लोग झुलस गए हैं, घटना उस दौरान हुई जब भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाया गया। जैसे ही गुलाल उड़ाया गया लपटें तेज हो गई इसके बाद आरती के दौरान मौजूद पुजारियों सहित अन्य लोग आग की चपेट में आ गए थे फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हुई उन्होंने तत्काल घटना की जांच के आदेश दिए हैं और आगजनी में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

ऐसे लगी आग।

महाकाल मंदिर उज्जैन में इस बड़ी घटना की जानकारी लगते ही उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली घटना को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आज सोमवार को भस्म आरती के दौरान आरती के दीए में गुलाल लगने के कारण आगजनी की दुर्घटना हुई हैं। आगजनी में घायल हुए 15 लोगों को त्वरित रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

कलेक्टर ने अस्पताल में घायलों से की मुलाकात।

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान आज में झुलसने वाले लोगों को देखने उज्जैन कलेक्टर अस्पताल पहुंचे सभी घायलों की कुशल छेम जानी इसके बाद उन्होंने बताया कि सभी घायलों का बेहतर रूप से उपचार किया जा रहा हैं। घायलों में से आठ लोगों को अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य हैं। कमिश्नर उज्जैन श्री संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन श्री संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और घायलों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button