Rewa News : गोविन्दगढ़ थाना पुलिस ने अलग अलग मामले में 8 महीने से फरार चल रहे 30,000 हजार के इनामी तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,

रीवा : गोविन्दगढ़ थाना पुलिस ने अलग अलग मामले में 8 महीने से फरार चल रहे 30,000 हजार के इनामी तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,

मनोज सिंह : क्राईम संवाददाता रीवा

🛑  रीवा : पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती हिमाली पाठक के मार्गदर्शन में गोविन्दगढ़ थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल जो पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर NDPS एक्ट के मामले में फरार 30,000 हजार के इनामी 3 आरोपी जो 8 महीने से फरार थे, पुलिस ने आरोपियों को दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर लिया है, जिनके विरुद्ध गोविंदगढ़ थाना में अपराध क्रमांक 234/23 ,309/23, धारा 8/21,22 NDPS, 5/13 औषधि अधिनियम का प्रकरण कायम था,
पुलिस ने आरोपी.1 देवेंद्र द्विवेदी /पिता माधव प्रसाद द्विवेदी उम्र 63 वर्ष निवासी बांसा देवीन टोला,
2. अजीम खान उर्फ नूर पिता अब्बास खान उम्र 25 वर्ष निवासी गोविंदगढ़,
एवं 3. तालिब खान पिता हामिद खान उम्र 24 वर्ष निवासी गोविन्दगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है,
पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी जो मामले में लगातार फरार चल रहे थे, मुखबिर की सूचना पर थाना गोविंदगढ़ की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जहा से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है,
इस कार्यवाई में.. गोविन्दगढ़ थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ,उप निरी.सुशील सिंह स.उपनिरी.आर.जी वर्मा स. उपनिरी. संतोषी सिंह प्रधान आर.गंगा सेन, आर.विपिन सिंह आर.रवि बुनकर आर.राहुल पाण्डेय आर.उपेन्द्र सिंह बघेल,आर. कौशलेंद्र सिंह आर.सुंदरम मिश्रा आर. नीलेश सै. सुधाकर मिश्रा शामिल रहे।
Exit mobile version