मध्य प्रदेशरीवा

Rewa news, न्यू मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन संघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सत्येन्द्र सिंह तिवारी बने अध्यक्ष।

Rewa news, न्यू मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन संघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सत्येन्द्र सिंह तिवारी बने अध्यक्ष।

रीवा। न्यू मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह तिवारी ने मनोनयन की घोषणा कर प्रेष विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 2004 से बंद की गई पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली हेतु पूरे देश में न्यू मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन संघ आंदोलन चला रहा है, मध्यप्रदेश राज्य में संघ को और मजबूत बनाने हेतु रिक्त पदों पर उत्तरदायित्व सौंपा गया है जिसमें प्रदेश सचिव हेतु श्री राकेश दिघर्रा जबलपुर, संभाग अध्यक्ष उज्जैन हेतु श्री देवेन्द्र वाघेला रतलाम, विदिशा जिला अध्यक्ष हेतु श्री घनश्याम शर्मा, मऊगंज जिला हेतु महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सावित्री पटेल, को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रीवा जिले को मजबूत बनाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह तिवारी के निर्देश एवं अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष रीवा नरेंद्र शुक्ला ने जिला कार्यकारिणी रीवा हेतु बालेन्द्र तिवारी को गंगेव ब्लाक अध्यक्ष, रजनीश पटेल जिला उपाध्यक्ष रीवा गंगा प्रसाद पाण्डेय जिला सहसंयोजक रीवा तथा अरूण मिश्रा जिला महासचिव जिला कार्यकारिणी के सहमति पर मनोनीत किया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी मनोनीत होने पर श्री गिर्राज भदौरिया, देवेन्द्र रायकवार निर्मला व्दिवेदी विभा सिंह, पूजा श्रीवास्तव, मीना दुवे,धीरज शुक्ला,एनसी तिवारी बबलू प्रजापति एच एल परस्ते उमेश मिश्रा अजय शर्मा राघवेन्द्र पटेल, महेंद्र त्रिपाठी, धनंजय सिंह वीरेंद्र रावत, अखिलेश शर्मा परशुराम व्दिवेदी संजय गौर, बृजेन्द्र सिंह तिवारी , सीपी यादव,टीएल अहिरवार,पीएन सिंह, आनंद नागर संकटा शुक्ला सुरेन्द्र बागरी, रामजी चौरसिया, राजकुमार नायक, मुकीम खान, सुरेन्द्र यादव, रामराज साकेत रामदास खरे, संतोष तिवारी, संजय तिवारी, राजेश सांवले,सहित समस्त प्रदेश, संभाग, जिला ब्लाक पदाधिकारियों एवं एनपीएस अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई संदेश देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में एनपीएस हटाओ ओपीएस लाओ आंदोलन को मजबूती प्रदान होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button