Shahdol news, आयुक्त, आइजी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा किया गया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण मतगणना की सभी तैयारियां पूरी।

Shahdol news, आयुक्त, आइजी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा किया गया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण मतगणना की सभी तैयारियां पूरी।

 

बीते दिनांक 02.05.2024 को कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बी.एस. जामोद, अति. पुलिस महानिदेशक श्री डीसी सागर, कलेक्टर शहडोल श्री तरूण भटनागर एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर का दौरा कर वहां लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मतगणना परिसर में प्रवेश सिर्फ पास धारियों को प्रवेश दिया जाएगा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। स्ट्रांग रूम परिसर में त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगायी गई है। जिसमें जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को डियूटी हेतु लगाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मतगणना हॉल का अवलोकन कर आवष्यक व्यवस्था बनाने हेतु निर्देषित किया साथ ही सामुचित मजबूत बैरिकेडिंग पाईंट चिन्हित कर बैरिकेडिंग करने हेतु निर्देषित किया गया।

मुख्य गेट पर सम्पूर्ण चेकिंग हेतु मेटल डिटेक्टिंग डिवाइज डी.एफ.एम.डी./एच.एच.एम.डी. लगायी जाएगी एवं महिला पुलिस कर्मियों को भी डियूटी हेतु लगाया जाएगा। मतगणना के दौरान सम्पूर्ण परिसर पर सी.सी.टी. व्ही कैमरा से नजर रखी जाएगी।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्री विकास पाण्डेय, सहायक रिटर्निग आफिसर श्री अरिंवद शाह, श्रीमती ज्योति सिह परस्ते, श्री नरेंद्र सिह सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version