Bhopal news, MPPSC 2021 के परिणाम हुए घोषित टाप टेन में 7 महिलाओं ने मारी बाजी, देखिए रिजल्ट।
भोपाल: मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा MPPSC, 2021का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जारी हुए रिजल्ट में टॉप टेन सूची में सात महिलाओं ने बाजी मारी है और अंकित पाटकर ने पहला स्थान हासिल किया है तो वहीं डिप्टी कलेक्टर के कुल 24 पद में 12 महिलाएं और 12 पुरुष सूची में शामिल हैं और टॉप 10 में कुल 7 महिलाएं शामिल हैं।
आयोग ने विभिन्न विभागों में कुल 290 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी जिसकी मुख्य परीक्षा 17 जुलाई 2023 से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित की गई थी और 25 नवंबर को इसके परिणाम जारी किए गए थे लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद 18 अप्रैल से 24 मई तक साक्षात्कार लिए गए।
Mppsc के साक्षात्कार में कुल 1046 उम्मीदवार शामिल हुए थे जिसमें कुल 290 पदों में 68 सामान्य, 34 एससी, 67 एसटी, 91 ओबीसी, 30 EWS पद रखें गए थे डिप्टी कलेक्टर डीएसपी, जिला पंजीयक सहायक संचालक वाणिज्य कर अधिकारी, श्रम अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, नायब तहसीलदार, सहायक श्रम अधिकारी, वाणिज्यिक कर निरीक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती की गई है।