मध्य प्रदेश

Sidhi news, कृषि के क्षेत्र में बेहतर मौसम पूर्वानुमान हेतु मौसम एप का किसान करें उपयोग तो होगा बड़ा लाभ।

Sidhi news, कृषि के क्षेत्र में बेहतर मौसम पूर्वानुमान हेतु मौसम एप का किसान करें उपयोग तो होगा बड़ा लाभ।

 

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जानकारी देकर बताया है कि जिले के किसान भाइयों मौसम एप से सटीक और समय पर मौसम की जानकारी प्रदान करेगा, जिससे आप अपने कृषि कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित कर सकेंगे। इस मौसम एप का मुख्य उद्देश्य किसान भाइयों को मौसम की अनिश्चितताओं से बचाना और उनकी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह एप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर मौसम पूर्वानुमान, तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवाओं की गति की जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा, यह एप किसान भाइयों को फसल के प्रकार, बोआई के समय और कीट नियंत्रण के उपायों के बारे में भी मार्गदर्शन करेगा। मौसम एप मौसम के विस्तृत पूर्वानुमान को दैनिक, साप्ताहिक और मासिक आधार पर प्रदान करता है. जिससे किसान भाई फसल के महत्वपूर्ण चरणों में सही निर्णय ले सकें।

विभिन्न फसलों के लिए मौसम के अनुसार उपयुक्त सुझाव दिए जाते हैं, जिससे उत्पादन में सुधार होता है और नुकसान कम होता है। एप संभावित मौसम जोखिमों, जैसे तूफान, भारी बारिश या सूखे के बारे में अलर्ट भेजता है. जिससे किसान भाई समय पर तैयार हो सकें। सहायक संसाधन के रूप में किसानों के लिए वीडियोज, लेख और विशेषज्ञों की सलाह भी उपलब्ध है, जिससे वे नवीनतम कृषि तकनीकों और उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

यह एप किसानों भाइयों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इससे किसानों की उत्पादकता में वृद्धि होगी और उनके मुनाफे में भी सुधार होगा। सरकार और कृषि विभाग इस एप के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। एंड्राइड और आइओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में उपलब्ध है। किसान इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप किसानों की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध, यह मौसम एप कृषि के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button