भोपालमध्य प्रदेश

दुष्कर्म मामले में बरी होते ही मिर्ची बाबा का आया बयान बोले भ्रष्ट मुख्यमंत्री बदलो।

दुष्कर्म मामले में बरी होते ही मिर्ची बाबा का आया बयान बोले भ्रष्ट मुख्यमंत्री बदलो।

दुश्कर्म मामले में भोपाल की जेल में बंद रहे निरंजनी अखाड़ा के वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा को कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपों से बरी कर दिया है। मिर्ची बाबा पर निसंतान महिला ने नशीली भभूत खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
पीड़ित पक्ष आरोप साबित नहीं कर सका। इस आधार पर कोर्ट ने मिर्ची बाबा को बरी कर दिया है कोर्ट के आदेश के बाद मिर्ची बाबा भोपाल की केन्द्रीय जेल से रिहा हुए। और बीते शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार उज्जैन पहुंचे।
इस दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे जब उन्हें दर्शन करने गर्भगृह में नहीं जाने दिया तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। साथ ही चिल्ला-चिल्लाकर बाबा महाकाल से गुहार लगाई कि हम पर दया रखना और प्रदेश से भ्रष्ट मुख्यमंत्री को बदल देना। अपने अंदाज में बोले हर.. हर.. महादेव पार्वती पताये नमः

उन्होंने कहा कि गर्भगृह में जब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय जैसे लोग जा सकते हैं तो फिर निरंजनी अखाड़े के संत को गर्भगृह में जाने से क्यों रोका जा रहा है? गर्भगृह में नहीं जाने से मिर्ची बाबा नाराज थे। उन्होंने पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए। फिर नंदी हॉल में चिल्लाते हुए कहा कि “हे महाकाल, दया करना। इस भ्रष्ट मुख्यमंत्री को बदल देना। इसके राज में संत पीड़ित हो गए हैं। सब दुखी हो गए हैं। मध्य प्रदेश में संतों के साथ अनाचार किया जा रहा है। बाबा महाकाल तेरे सामने एक संत रो-रोकर चीख-चीख कर यह मांगता है कि इस भ्रष्ट मुख्यमंत्री को बदल देना। और यह बात कहते हुए मिर्ची बाबा नंदीहाल से बाहर आ गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button