सिंगरौली

singrauli news : सर्व शिक्षा अभियान के एपीसी का इलाज के दौरान निधन

सर्व शिक्षा अभियान के एपीसी का इलाज के दौरान निधन

शिक्षा विभाग में शोक की लहर, बाम्बे हॉपिस्टल मुंबई में चल रहा था इलाज

सिंगरौली : जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक डॉ. पीएन सिंह का आज दोपहर बाद लंम्बी बीमारी के दौरान बाम्बे हॉपिस्टल मुंबई में निधन हो गया। डॉ. पीएन सिंह के दु:खद निधन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक लहर व्याप्त है।दरअसल जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थ समग्र शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक डॉ. पीएन सिंह कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज बाम्बे हॉपिस्टल में चल रहा था कि आज दोपहर के समय उपचार के समय उनका निधन हो गया।

इसकी खबर मिलते ही शिक्षा विभाग स्तब्ध है वही शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि का सिलसिला शुरू हो गया। जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, सहायक संचालक कविता त्रिपाठी, आईटी सेल समन्वयक राजेन्द्रधर द्विवेदी, सर्वेश द्विवेदी सहित अन्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है। यहां बताते चले की डॉ. पीएन सिंह बीईओ बैढ़न, योजना अधिकारी शिक्षा सीधी, प्राचार्य नौडिहवा खैड़ार के साथ-साथ कुछ महीने तक डीईओ के प्रभार पर भी रह चुके हैं। मिलनसार, मृदभाशी, सरज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी डॉ. पीएन सिंहउनके इस निधन से शिक्षा विभाग को बड़ी क्षति पहुंची है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button