सिंगरौली

singrauli news : डीईओ ने आधा दर्जन विद्यालयों को किया निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षकों को शोकाज नोटिस

सिंगरौली । जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह व सहायक संचालक कविता त्रिपाठी के द्वारा लगातार जिले भर के शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। वही आज दिन गुरूवार को आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुये अनुपस्थित शिक्षको को शोकाज नोटिस जारी करते हुये कहा है कि शिक्षण व्यवस्था में सुधार लायें नही तो कार्रवाई होगी।

 

बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी ने आज दिन गुरूवार की सुबह जिले की शासकीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण पर निकले। जहां दुरस्थ अंचल हाई स्कूल कु र्सा तकरीबन 9:30 बजे पहुंचे। जहां कक्षा 1 संचालित पाई गई। रेमेडियम कक्षा के तहत कक्षा 9वीं एवं 10वीं के बच्चों को अंग्रेजी एवं गणित पढ़ाई जा रही थी। वही हाई स्कूल पतेरी में चेतावनी के बाद भी समय पर विद्यालय संचालित नही हुई। जहां डीईओ ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हाई स्कूल पतेरी का निरीक्षण किया। जहां दो शिक्षक उपस्थित मिले और 7 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये।

 

अनुपस्थित शिक्षको को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। वही एक-एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी। वही हाई स्कूल कु र्सा में भी भ्रमण किया। जहां विद्यालय संचालित पाई गई। हाई स्कूल सरौंधा में निरीक्षण के दौरान जन शिक्षक सुरेश प्रजापति, जीतेन्द्र सिंह एवं शिवबहादुर सिंह चपरासी अनुपस्थित पाये गये। जिन्हें शोकाज नोटिस जारी किया गया। वही हाई स्कूल डोडकी, कुन्दवार, बभनी टोला परसोहर का भी डीईओ ने निरीक्षण की। वही सहायक संचालक कविता त्रिपाठी ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न का निरीक्षण किया गया। जहां निरीक्षण के दौरान विभिन्न मदो में व्यय की गई राशि के बिल बाउचर चेक किया गया। जहां काफी कमियां मिली तो प्रभारी प्राचार्य को जमकर फटकार लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button