सिंगरौली

Singrauli News: धनहरा में अवैध अफीम की खेती के आरोप में सेवानिवृत्त एनसीएल कर्मी हुआ गिरफ्तार

धनहरा में अवैध अफीम की खेती के आरोप में सेवानिवृत्त एनसीएल कर्मी हुआ गिरफ्तार

Singrauli News: सिंगरौली, जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनहरा गांव में एक जायसवाल परिवार के द्वारा अफीम की खेती अपने घर के पीछे किया था। जहां mada police को मुखबिर से सूचना मिली तो पुलिस ने जाल बिछाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रोन से मुआयना कराया तो लहलहाते अफीम के पेड़ दिखे। पुलिस(Police) ने छापेमार कार्यवाही करते हुए 450 की संख्या में अफीम के पौधो को जप्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी जा रही है। वही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

आरोपी एनसीएल का सेवानिवृत्त कर्मचारी है

पुलिस अधीक्षक(superintendent of police) ने खुलासा करते हुए बताया कि धनहरा गांव में अफीम की खेती करने वाला आरोपी गोवर्धन प्रसाद जायसवाल एचसीएल का रिटायर्ड कर्मचारी(Retired employee of HCL) है। आस-पड़ोस के लोगों से छिपाकर अफीम की खेती किया था। अफीम की खेती के बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं हंै। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने अपने घर के पीछे अफीम लगाया था। एक स्थानीय व्यक्ति को लगा कि यह अफीम हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को दी और माड़ा पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए अफीम की खेती का बड़ा खुलासा किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button