Singrauli news: महिलाओं को सशक्त बनाने कुश्ती-कराटे का प्रशिक्षण

महिलाओं को सशक्त बनाने कुश्ती-कराटे का प्रशिक्षण
Singrauli news: ऊर्जाधानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वतंत्र समाज सेवा समिति ने ’’शक्ति का नाम ही नारी’’ कार्यक्रम का आयोजन बैढऩ के मल्हार पार्क में किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना था। समाज में उनकी भूमिका को पहचान दिलाना था। उद्घाटन समिति की प्रमुख मनोरमा शाहवाल ने किया। उन्होंने महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार रखे।
कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं, और जब वे सशक्त होती हैं, तो समाज प्रगति करता है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को समानित किया गया। self defense कौशल पर भी विशेष ध्यान दिया गया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने कुश्ती, कराटे और अन्य मार्शल आर्ट तकनीकों का प्रदर्शन किया। यह प्रशिक्षण खासकर युवा लड़कियों और महिलाओं को self defense और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए था। मानसिक फिटनेस(mental fitness) के लिए माइंड गेस, योग, ध्यान और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं, ताकि महिलाओं को मानसिक रूप से भी मजबूत किया जा सके।
महिला सशक्तिकरण(women empowerment) की दिशा में कदम: महिलाओं ने न केवल अपनी उपलब्धियों को साझा किया, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर को समाज में प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि महिलाओं की शक्ति असीमित है और उन्हें सही अवसर मिलने पर वे किसी भी क्षेत्र में सफलता पा सकती हैं। किड्जी स्कूल, रघुवीर इंस्टिट्यूट और श्रीराम माइक्रोफाइनेंस को समानित किया गया। विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह(BJP District President Sundarlal Shah), पूर्व महापौर रेनू शाह, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, आशा अरुण यादवए,बाल कल्याण समिति सदस्य विजयलक्ष्मी शुक्ला, रेहाना सिद्दीकी, समा भारती, शालिनी श्रीवास्तव, अनीता पाठक, सीमा जायसवाल, रिचा सिंह, सुशीला सिंह, अशोक कुमारी शाह, किरण सोनी, सरोज शाह, अनीता गुप्ता, विजयलक्ष्मी शाह, खुशबू शाह मौजूद रहीं।