जियावन पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार युवक को मिले वापस मिले पैसे
सहुआर निवासी अरूण बारी से साइबर ठगो ने ट्रांसफर करा लिये थे 98999 रूपये
सिंगरौली। जियावन थाना क्षेत्र के सहुआर ग्राम के निवासी अरूण कुमार बारी पिता रामसिया बारी उम्र 30 वर्ष के खाते से 14 जनवरी 2025 को साइबर ठगों द्वारा 98999 रूपये ट्रांसफर करवाया लिये थे। पीड़ित की शिकायत पर जियावन पुलिस ने यश बैंक, नवी मुम्बई के अधिकरियों से सम्पर्क कर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से फ्रीज की गई राशि को वापस कराई है जिससे पीडित का चेहरा खुशी से खिल उठा
पीड़ित के यूनियन बैंक खाता क्र. 417702010138929 से अज्ञात आरोपी द्वारा ऑनलाईन, साइबर फॉड के माध्यम से धोखाधड़ी कर आवेदक के खाते कुल राशि 98,999/-रू स्थानान्तरित करा लिया। घटना के तुरंत ही आवेदक ने साइबर अपराध से बचने हेतु जारी हेल्फलाईन नम्बर 1930 के माध्यम से सूचना दिया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी जियावन निरी कपूर त्रिपाठी के नेतृत्व में जियावन पुलिस / साइबर सेल सिंगरौली की संयुक्त प्रयास से एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से धोखाधड़ी की राशि को फीज होने के बाद विधि संगत कार्यवाही करते हुये संदेही व्यक्ति के यश बैंक की खाता क्र. 001677900000042 से यश बैंक नवी मुम्बई के बैंक अधिकारियो से सम्पर्क स्थापित कर पीड़ित अरूण बारी को उसकी ठगी गई राशि को वापस कराई गई।
उक्त कार्यवाही में निरी. कपूर त्रिपाठी, आर. शिवभान सिंह, साइबर सेल सिंगरौली से आर. नन्दकिशोर रूहेला, आर सोवाल वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।