सैकड़ों लोगों ने थामा शिवसेना का दामन,सीमा उपाध्याय बनी भवानी सेना जिलाध्यक्ष
शुभचिंतकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
सिंगरौली। हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद एवं शिवसेना प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के आदेश अनुसार एवं मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख ठाड़ेश्वर महावर एवं राज्य प्रमुख राजीव चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं उपराज्य प्रमुख सुरेंद्र नाथ दुबे एवं रामदयाल पाण्डेय शिवसेना जिला प्रमुख सिंगरौली की सहमत एवं मौजूदगी में नगर निगम अध्यक्ष हरि गोविंद पाण्डेय के उपस्थित में सीमा उपाध्याय निवासी ढोटी ,विंध्यनगर को जिला इकाई सिंगरौली के भवानी सेना जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है साथ ही शिवसेना नगर निगम उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय वार्ड 32 नगर निगम अध्यक्ष श्रीसचंद्र उपाध्याय शिवसेना नगर निगम सचिव कमला प्रसाद उपाध्याय सहित कई अन्य लोगों को भी नियुक्त किया गया इस नियुक्ति पत्र पर सभी शिव सैनिकों में खुशी की लहर है और उनकी नियुक्ति पर उनके चाहने वालों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया है शीर्ष नेतृत्व ने अपेक्षा किया की सिंगरौली जिला में शिवसेना संगठन को मजबूती प्रदान करने में आप कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे अपनी इस नियुक्ति पर सभी नवनियुक्त ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया हैं सीमा उपाध्याय ने भवानी सेना का जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे और शिवसेना को मजबूत करने का कार्य करूंगी
इस अवसर पर शिवसेना उपराज्य प्रमुख सुरेंद्रनाथ दुबे शिवसेना जिला प्रमुख रामदयाल पाण्डेय शिवसेना नगर निगम अध्यक्ष हरि गोविंद पाण्डेय शिवसेना उप प्रमुख रामलखन पाण्डेय युवा सेना जिला अध्यक्ष संदीप कुमार रवानी दीपक सिंह महेंद्र दुबे संतोष शर्मा महेंद्र दुबे आयुष तिवारी रिंकी तिवारी रामदुलारी ऊमा देवी सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे