Diesel-Petrol Today Price News: डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता का हाल हुआ बेहाल, कब मिलेगी राहत?

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता बेहाल, कब मिलेगी राहत?
Diesel-Petrol Today Price News: सिंगरौली, जिसे ऊर्जा नगरी के नाम से जाना जाता है, यहां के लोग इन दिनों डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। जिले में कोयला खनन और ऊर्जा उत्पादन का बड़ा केंद्र होने के बावजूद, ईंधन के दामों में लगातार वृद्धि आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। ट्रांसपोर्ट से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक हर क्षेत्र में महंगाई का असर साफ देखा जा सकता है। मध्यप्रदेश सरकार से राहत की कोई उम्मीद नही की जा सकती है क्योकि सिंगरौली के लोग सरकार से टैक्स में कटौती और ईंधन की कीमतों में स्थिरता की मांग कर रहे हैं। आम जनता चाहती है कि सरकार कोई ठोस कदम उठाए ताकि उन्हें महंगाई से राहत मिले
किसानों की बढ़ी मुश्किलें
किसानों के लिए डीजल की बढ़ती कीमतें नई चुनौती बन गई हैं। खेतों में काम आने वाले ट्रैक्टर, पंपिंग सेट और अन्य उपकरणों के लिए डीजल जरूरी होता है। किसान महेश सिंह ने बताया, “खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, डीजल के बढ़ते दामों से हमारा मुनाफा कम होता जा रहा है।”
आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार
डीजल और पेट्रोल के महंगे होने का असर आम आदमी की जेब पर सीधा पड़ रहा है। जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ने से लोग पहले से ज्यादा खर्च करने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय निवासी मनोज वर्मा ने कहा, “पहले जहां महीने का बजट ₹5000 में संभल जाता था, अब वही खर्च ₹7000 से ऊपर चला गया है।”
सिंगरौली जिले में डीजल और पेट्रोल की कीमत
तेल | टुडे प्राइस |
डीजल | ₹92.66 प्रति लीटर |
पेट्रोल | रु. 106.61 प्रति लीटर |