Singrauli News: भाजपा की विकसित भारत संकल्प बैठकैं लगातार जारी

भाजपा की विकसित भारत संकल्प बैठकैं लगातार जारी

सिंगरौली-मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल संकल्प से सिद्धि तक अभियान के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों मे मंडल स्तरीय विकसित भारत संकल्प बैठकें अनवरत जारी हैं। ये बैठकें क्रमश: मंडल बैढ़न, विंध्य नगर, खुटार, एवं जयंत में सम्पन्न हुईं। ये सभी बैठकें मंडल मुख्यालयों पर सम्पन्न हुईं तथा संगठन की ओर‌ से तय वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा अध्यक्षता संबंधित मंडल अध्यक्षों ने की । वक्ताओं ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बिंदुओं पर अपने विचार साझा किए।

 

 

भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिला कार्यालय में बैढ़न एवं विंध्य नगर मंडलों की बैठकें सम्पन्न हुईं इन बैठकों मे बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह स्वयं उपस्थित रहे। मंडल बैढ़न की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक सिंगरौली राम निवास शाह तथा विंध्य नगर मंडल की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप मे पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह बैठक मे उपस्थित रहे। इन बैठकों की अध्यक्षता संबंधित मंडल के अध्यक्षों ने की।

 

विकसित भारत संकल्प सभा की इन बैठकों मे मुख्य वक्ताओं ने मोदी जी के 11 वर्षीय कार्यकाल की विशिष्ट उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बदलते भारत की तस्वीर को कार्यकर्ताओं के बताया तथा एक आम जन के जीवन‌ से लेकर राष्ट्रीय बदलाव के प्रतिबंध को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा । वक्ताओं ने आज भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था तथा भारत की बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के विषय पर प्रकाश डाला तथा आज के सशक्त भारत का श्रेय मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल को दिया।

 

जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन मे इस अभियान से संबंधित समस्त कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के गुर कार्यकर्ताओं को सिखाए तथा कार्यक्रम के उद्देश्य को ध्यान में रखकर अपने आयोजनो को संचालित करने के निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष ने सरकार की ऐसी मर्मस्पर्शी योजनाओं पर प्रकाश डाला जो एक आम भारतीय के जीवन के उत्थान के लिए श्रृजित की गई हैं। कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने अपने विचार पोषण के बाद समस्त कार्यकर्ताओं को विकसित भारत संकल्प का वाचन कराया तथा उस संकल्प को अपने आचरण के माध्यम से धरातल पर उतारने की शपथ कार्यकर्ताओं को दिलाई।इन बैठकों मे इस अभियान के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, आशा यादव, जिला महामंत्री राजकुमार दुबे, जिलामंत्री पूनम गुप्ता, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक विनोद द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार, आइ टी सेल जिला संयोजक सुरेश गिरी, मंडलों के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नीरज पांडेय, संदीप झा, मनोज शाह, महामंत्री सावित्री प्रजापति, जय प्रकाश शाह , मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version