मानसून को देखते निर्माणाधीन कार्य शीघ्र ही पूरा करें: देवेश
सिंगरौली. नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सोमवार को मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने ननि क्षेत्र के विकास को लेकर कहा कि सिंगरौली ननि क्षेत्र में विकास तेजी से बढ़ रहा है। जहां विकास होता है, वहां आरोप-प्रत्यारोप चलता है। कहा कि इस वर्ष मानसून समय से पूर्व आ गया है। जिस तरीके से तैयारी करनी चाहिए। उस तरीके से तैयारी नही हो पाई है। लेकिन मैदानी अमला मानसून को देखते हुए अपनी तैयारी कर ली है। शहर में बारिश के चलते कई जगह नालियां जाम हो गई थी, लोगों के घरों में पानी जा रहा था, ननि अमला तेजी से काम किया और जल जमाव, नाली जहां जाम थी उसे साफ कराया।
महानगरों की तर्ज पर सिंगरौली का विकास
नगर निगम क्षेत्र में विकास तेजी से बढ़ रहा है। महानगरों के तर्ज पर विकास किया जा रहा है। मोरवा विस्थापन को लेकर ननि अध्यक्ष ने कहा कि मोरवा विस्थापन के चलते मुयालय में जनसंया में वृद्धि हो रही है। ऐसे में कई कॉलोनी बढ़ रही हैं।