SINGRAULI NEWS : कलेक्टर ने वोकल फार लोकल की तर्ज पर आयोजित आकांक्षी हाट का किया अवलोकन
स्वस्थ्य समाज से स्वास्थ्य जिला एवं स्वस्थ्य प्रदेश का निर्माण संभव हैः- कलेक्टर

-
सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
-
कलेक्टर ने वोकल फार लोकल की तर्ज पर आयोजित आकांक्षी हाट का किया अवलोकन
-
स्वस्थ्य समाज से स्वास्थ्य जिला एवं स्वस्थ्य प्रदेश का निर्माण संभव हैः- कलेक्टर
सिंगरौली 28 जुलाई 2025/ नीति आयोग भारत सरकार द्वारा सिंगरौली जिला आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं जिले का देवसर ब्लाक आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम अंतर्गत चयनित है जिसके तहत लंक्षित इंडिगेटर को अर्जित करने हेतु नीति आयोग के निर्देशानुसार जुलाई 2024 से सितम्ब 2024 तक जिले में सम्पूर्णता अभियान का क्रियान्वन किया गया था।
आज इस अभियान की उपलंब्धियो तथा प्रयासो को दृष्टिगत रखते हुयें नीति आयोग के निर्देशानुसार अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खंत्री, प्रधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, जनपद अध्यक्ष देवसर प्रणव पाठक, जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह, अशोक सिंह पैगाम, सविता प्रजापति,भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह के गरिमामय उपस्थित में संम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उतकृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियो सहित फ्रंट लाईन वर्कर को सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान कलेक्टर सहित उपस्थित अतिथियो के द्वारा लोकल फार वोकल की तर्ज पर आधारित स्थानीय उत्पादो को बढ़ावा देने के लिए आकाक्षी हाट बाजार प्रदर्शनी का अवलोकन किया कर हैन्डलूम के उत्पादो, बैम्बू आर्ट वर्क, शहद आदि का अवलोकन करने के साथ श्री अन्न से बने मिष्ठानो को चखा गया। इस अवसर उपस्थित फ्रट लाईन वर्कर को संबोधित करते हुयें कलेक्टर ने कहा कि नीति आयोग द्वारा हमारे जिले को एक आकांक्षी जिले के रूप में चिन्हित किया गया। उन्होन कहा कि आकांक्षी जिला वह होता है जो कि सरकार के निर्धारित पैरामीटरो के मापदण्ड के अनुसार बाकी जिलो से पिछड़ा हुआ है। ऐसे आकांक्षी जिलो का विकास कर ही हम प्रदेश एवं देश के समुचित विकास हासिल कर सकते है।
कलेक्टर ने कहा कि सिंगरौली जिले को विकशित बनाने के लिए आम लोगो में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। हमे यह सुनिश्चित करना होगा कि कुपोषण पर प्रहार करने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, दुर्गम मझरे टोलो में शासन की योजनाओ से लाभान्वित कराने के साथ आगनवाड़ी केन्द्रो के माध्यम से धात्री गर्भवती महिलओ एवं बच्चो को संतुलित पोषण आहार उपलंब्धता सुनिश्चित होगा। इसी के साथ ही जिले के सामुचित आर्थिक विकास हेतु हमे अपने क्षेत्रो में पैदा होने वाले फसलो को बढ़ावा देने की आवश्यकता है जिसके लिए हमें मृदा परीक्षण कर उचित फसलो का चुनाव करना होगा। स्वादेसी सामंग्रियो को अपनाते हुयें वोकल फार लोकल की तर्ज पर जिले की आर्थिक व्यवस्था को बढ़ावा देना होगा।कलेक्टर ने कहा एक स्वास्थ्य सामाज ही एक स्वास्थ्य जिले एवं राज्य के सपनो को साकार कर सकता है।
इस अवसर पर प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि नीति आयोग भारत सरकार आकंक्षी जिला का कार्यक्रम 2018 में प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के 27 राज्यो में 112 आकांक्षी जिलो को तेजी से और प्रभावी ढंग से बदलने के मिशन के साथ सुरू किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के 8 जिलो के साथ सिंगरौली जिले को भी सम्मिलित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र के प्रगति के लिए अंग्रणी सतत विकास लक्ष्यो को प्राप्त करना है।
वही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुयें विस्तार पूर्वक आकांक्षी जिला के तहत सिंगरौली जिले के ब्लाक देवसर में किए गए कार्यो के बारे में अवगत कराया गया। उन्होने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 6 संकेतो को तीन माह में संतृप्त करने का लक्ष्य रखा गया जिसमें गर्भवती महिलाओ का प्रथम तीमाही पूर्व देख भाल हेतु पंजीयन का प्रतिशत महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओ को पूरक पोषण आहार प्रदाय शत प्रतिशत बच्चो का सम्पूर्ण टीकाकरण, स्वयल हेल्थ कार्ड का वितरण, माध्यमिक स्तर पर कार्यात्मक बिजली सुविधा वाले स्कूलो का प्रतिशत तथा शैक्षणिक सत्र सुरू होने के एक महीने के भीतर बच्चो को पाठ्य पुस्तके उपलंब्ध कराने वाले स्कूलो का प्रतिशत इन विदुओ को लेकर कार्य किए गए है। समारोह के दौरान उतकृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो कर्मचारियो सहित फ्रंट लाईन वर्कर को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पंकज सिंह,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवसर संजीव तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैढ़न अजीत भरवा, सहायक संचालक उद्यानिकी एच.एल निमोरिया, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह सहित आजीविका मिशन के विभिन्न समूह उपस्थित रहे।