Maihar MP:बस में महिला से छेड़छाड़ का आरोप,असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज,वीडियो के आधार पर जांच शुरू।
मैहर.अमरपाटन शासकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पर एक महिला ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं,पीड़िता ने इस संबंध में अमरपाटन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे महिला सतना से बस द्वारा अमरपाटन आ रही थी। रास्ते में भटनवारा के पास जब बस में उसके बगल की सीट खाली हुई,तभी आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर आकर उसके पास बैठ गया और कथित रूप से अश्लील हरकतें करने लगा,पीड़िता ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सीधे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की।





