---Advertisement---

Mauganj MP:राजस्व कार्यों में ढिलाई न बरतें, लंबित प्रकरणों का करें निराकरण – कलेक्टर श्री जैन

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Wednesday, January 28, 2026 4:38 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 28 Jan 2026, 05:11 AM

Mauganj MP:राजस्व कार्यों में ढिलाई न बरतें, लंबित प्रकरणों का करें निराकरण – कलेक्टर श्री जैन

 

 

मऊगंज.राजस्व विभाग के कामकाज में कसावट लाने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की स्थिति पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को फील्ड पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

 

 

 

कलेक्टर जैन ने आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित मामलों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि नामांतरण और सीमांकन जैसे बुनियादी कार्यों के लिए ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर न काटना पड़े, क्योंकि राजस्व विभाग ही प्रशासन की असली रीढ़ है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित शिकायतों की संख्या किसी भी स्थिति में सौ से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ धरातल पर होना चाहिए। अधिकारियों को मुख्यालय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि नियमित फील्ड दौरा न करने और बिना ठोस कारण कार्य लंबित रखने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

बैठक में कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारूप 5, 6 एवं 7 से संबंधित आवेदनों के निराकरण के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का डिस्पोजल नियत समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सकें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए एवं किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रारूप 5, 6 एवं 7 के आवेदनों का समय पर निराकरण निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए अत्यंत आवश्यक है। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर पवन गोरैया सहित एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी तथा राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

February 25, 2026

February 25, 2026

February 24, 2026

February 24, 2026

February 24, 2026

February 24, 2026

Leave a Comment