नहीं रहे पद्म विभूषण भारत देश के रतन टाटा, 86 साल की उम्र में हुआ निधन,

नहीं रहे पद्म विभूषण भारत देश के रतन टाटा, 86 साल की उम्र में हुआ निधन,

भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार की रात 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती थे बीते कुछ दिनों से रतन टाटा की तबीयत खराब चल रही थी। और बुधवार की शाम उनकी तबियत और ज्यादा बिगड़ गई थी और रात में उन्होंने उपचार के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बताया जाता है कि बीते सोमवार से रतन टाटा की तबीयत बिगड़ी हुई थी लेकिन रतन टाटा ने कुछ ही देर बार खुद इस खबर का खंडन करते हुए जनता और मीडिया से गलत सूचना फैलाने से दूरी बरतने का अनुरोध किया था और कहे थे कि चिंता की कोई बात नहीं मैं ठीक हूं। लेकिन बुधवार की साम से ही उसकी तबियत और ज्यादा बिगड़ गई थी रतन टाटा के देहांत पर महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और राहुल गांधी सहित कई नेताओं और उद्योगपतियों ने शोकं व्यक्त किया है रतन टाटा बड़े उद्योगपति के साथ ही दूरदर्शी, दयालु और असाधारण व्यक्तित्व के भी धनी इंसान थे।

 

 

Exit mobile version