देश

Big news, रास्ता भटकी रेल मंत्री की वंदे भारत, गोवा जाना था पहुंच गई कल्याण।

रास्ता भटकी रेल मंत्री की वंदे भारत, गोवा जाना था कल्याण पहुंची

 

 

 

 

 

 

 

मुंबई. एक वंदे भारत ट्रेन सोमवार को महाराष्ट्र में रास्ता भटक कर कहीं और चली गई। इसके करीब 90 मिनट लेट होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

 

 

 

 

 

 

 

रेल अधिकारियों ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी)-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दिवा स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण अपने निर्धारित मार्ग से भटक गई। दिवा-पनवेल मार्ग पर पनवेल स्टेशन की ओर बढ़ने की बजाय ट्रेन कल्याण की ओर मुड़ गई। इसके कारण मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा। बाद में वंदे भारत कल्याण स्टेशन से दिवा जंक्शन लौटी। यहां से उसने दिवा-पनवेल मार्ग पर मडगांव के लिए आगे की यात्रा शुरू की।

 

 

 

 

 

 

 

इस गड़बड़ी के कारण

मध्य रेलवे के पीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि यह घटना दिवा जंक्शन पर डाउन फास्ट लाइन और पांचवीं लाइन के बीच सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली में गड़बड़ी के कारण हुई। दिवा जंक्शन से कोंकण की ओर जाने वाली ट्रेनें पनवेल स्टेशन पहुंचती हैं, लेकिन वंदे भारत कल्याण पहुंच गई।

 

 

 

 

 

 

 

सफर हो गया लंबा

जून 2023 में शुरू की गई सीएसएमटी-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से सुबह 5:25 बजे रवाना होती है और दोपहर 1:10 बजे गोवा के मडगांव पहुंचती है। रास्ता भटकने के कारण यह करीब 2:40 बजे मडगांव पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button