2013 में जबलपुर आये थे डॉ मनमोहन, की थी सभा
Jabalpur News: देश में आर्थिक सुधारों के प्रणेता माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह(Dr. Manmohan Singh) के निधन से संस्कारधानी में भी शोक की लहर है। सिख समाज के साथ भाजपा- कांग्रेस के दिग्गजों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है। 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था(Indian economy) को उदारीकरण की राह पर ले जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता, उन्होंने दो कार्यकाल (2004-2014) तक भारत के Prime Minister के रूप में सेवा की और देश के विकास में अहम भूमिका निभाई। जब वे प्रधानमंत्री(Prime Minister) थे तब 17 नवंबर 2013 को जबलपुर आए थे। उन्होंने, Madhya Pradesh के तत्कालीन विधानसभा चुनाव के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित भी किया था। उस दौरान उनके साथ मंच में कमल नाथ भी नजर आए थे।
जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह(Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगडऩे के बाद उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे 92 वर्षीय मनमोहन सिंह ने एम्स के आपात कालीन विभाग में अंतिम सांस ली। डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित India के Punjab प्रांत (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। 1947 में भारत के विभाजन के बाद, 14 साल की उम्र में उनका परिवार भारत आ गया। Education के प्रति उनका झुकाव बचपन से ही था उन्होंनेPunjab University से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
इनका कहना है
निधन की खबर अत्यंत दु:खद है। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, निष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा। उनका योगदान हर भारतीय के दिल में अमिट रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व प्रियजनों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति दें। देश के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
निधन की खबर बहुत दु:खद है। उन्होंने अपने नेतृत्व और आर्थिक सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी , श्री मनमोहन जी का योगदान देश में हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
doctor sir के निधन की खबर अत्यंत दु:खद है। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की और देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। विकास पुरूष के निधन से देश को अपूरणीय क्षति है। भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
सौरभ नाटी शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष