Big Breking : CBI ने परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को किया गिरफ्तार भ्रष्टाचारियों में मचा हड़कंप।

Big Breking : CBI ने परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को किया गिरफ्तार भ्रष्टाचारियों में मचा हड़कंप।
बीते महीने में मध्यप्रदेश के सौरभ शर्मा कांड ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थी और परिवहन विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोल गई थी इस मामले में परिवहन विभाग और मध्य की सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित विपक्ष के नेताओं ने कई गंभीर आरोप लगाए थे अब इसी प्रकार से दूसरा मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है जहां सीबीआई द्वारा दिल्ली परिवहन विभाग के शिक्षा अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बदलने के बाद सीबीआई की यह पहली बड़ी कार्यवाही है जहां दिल्ली परिवहन विभाग की छ अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है देश की राजधानी में सीबीआई की इस बड़ी कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार परिवहन विभाग में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायतें सीबीआई को प्राप्त हुई थी जहां कथित भ्रष्टाचार की निगरानी और सत्यापन करने पर पर सीबीआई को प्रथम दृश्य भ्रष्टाचार के संकेत मिले इसके बाद सीबीआई ने बुधवार की सुबह परिवहन विभाग के छ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।