देश
Breaking news: चमोली में BRO रोड साइट पर एवलांच. NDRF, ITBP, आर्मी का रेस्क्यू जारी।

चमोली में BRO रोड साइट पर एवलांच. NDRF, ITBP, आर्मी का रेस्क्यू जारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में सडक किनारे रह रहे 57 मजदूर दब गए… जिनमें से 17 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन और BRO की टीम मौके पर रवाना हो गई है। ITBP और गढ़वाल स्काउट की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। घायल लोगों का ITBP और सेना के MI कक्षों में उपचार चल रहा है। खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद फंसे हुए शेष श्रमिकों का पता लगाने और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। 40 मजदूर अब भी लापता हैं।