International Women’s Day 2025: ‘”महिला सशक्तिकरण की दिशा में आज पूरा देश महिला दिवस पर गूंजा

महिला अधिकारों के लिए संघर्ष और समानता की नई दिशा
International Women’s Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का विषय ‘कार्रवाई में तेजी’ (Accelerating Action) एक शक्तिशाली आह्वान है, आज पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(Country International Women’s Day) पर गूंज रहा है यह हमें महिलाओं के अधिकार और लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है। यह दिन न केवल महिलाओं की अद्वितीय उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाने का अवसर है, बल्कि यह भी मांग करता है कि हम दुनिया भर में हर महिला को सशक्त बनाने और समाज में समानता लाने की दिशा में ठोस कदम उठाएं। महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं। इस वर्ष का विषय हमें याद दिलाता है कि यदि हम तेजी से कार्य नहीं करेंगे, तो वास्तविक परिवर्तन संभव नहीं होगा। यह दिन हमें एकजुट होने, महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा समानता के लिए एक नई गति पैदा करने का अवसर प्रदान करता है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव की अपील: महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करें
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस(United Nations Secretary-General Antonio Guterres) ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं जिन्हें रोका जाना चाहिए। उन्होंने डिजिटल मीडिया के माध्यम से महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, भेदभाव और उत्पीड़न के dangers पर भी चिंता व्यक्त की। गुटेरेस ने कहा, “लैंगिक समानता सिर्फ न्याय का सवाल नहीं है, बल्कि शक्ति का भी सवाल है।” हमें असमानता को बढ़ावा देने वाली प्रणालियों को खत्म करना होगा।”
भारत में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते कदम
India में भी महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास(Attempt) किए जा रहे हैं। *बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना और महिला उद्यमिता जैसी सरकारी नीतियां महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई हैं। कई महिला उद्यमियों, एथलीटों, वैज्ञानिकों और कलाकारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है।
महिला दिवस पर खास शायरी और अनमोल विचार
शक्ति और साहस का प्रतीक नारी
नारी है शक्ति, नारी ही जीवन,
हर रूप में पूजी गई है ये धड़कन।
ममता, करुणा, प्रेम की मूरत,
हर मुश्किल में बने ये हिम्मत की सूरत।
सूरज की किरण, चाँद की चाँदनी,
हर नारी में छिपी है रौशनी।
उसके कदमों में बसी है ये दुनिया,
हर संघर्ष(Conflict) में वो रही है अडिग और अनमोल निधि।
नारी शक्ति पर अनमोल विचार (Quotes)
“एक शिक्षित महिला(an educated woman) पूरी पीढ़ी को शिक्षित कर सकती है।” – महात्मा गांधी
“नारी कोई अबला नहीं, वो तो शक्ति का रूप है, बस उसे अपने भीतर की शक्ति को पहचानना है।” – कल्पना चावला
“हर महिला के अंदर असीम ताकत होती है, उसे बस अपने पंख फैलाने की जरूरत है।” – इंदिरा गांधी
“महिला सशक्तिकरण(women empowerment) तब होगा जब महिलाएं खुद को किसी से कमतर समझना बंद कर दें।” – किरण बेदी
“जिस समाज में नारी(women in society) का सम्मान नहीं, वह कभी उन्नति नहीं कर सकता।” – डॉ. भीमराव अंबेडकर
महिला दिवस पर विशेष शुभकामनाएं
“हर बेटी, हर बहन, हर माँ का सम्मान करें, क्योंकि नारी ही इस सृष्टि की जननी है। महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
जो दुनिया को चलाए, जो हर मुश्किल में मुस्कुराए, ऐसी हर नारी को मेरा प्रणाम। Happy Women’s Day!”
“जिसने दिया हमें जन्म, जिसने हमें बनाया इंसान, उसी माँ, बहन और बेटी को नमन। महिला दिवस की बधाई!”
“हर नारी के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे, उसके हौसलों की उड़ान यूं ही बढ़ती रहे। महिला दिवस की शुभकामनाएँ!”
नारी का सम्मान करें, क्योंकि वह ही सृष्टि की जननी है।
महिला दिवस 2025 के इस खास मौके पर, आइए हम सभी यह प्रण लें कि हम नारी सशक्तिकरण के इस सफर में उनका साथ देंगे, उन्हें समान अवसर देंगे, और हर कदम पर उनका सम्मान करेंगे।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!