Temple Grenade Attack: अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड के हमले से भक्त गड आये दहसत में, जाने पूरा मामला?

अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड के हमले से भक्त गड आये दहसत में, जाने पूरा मामला?

Temple Grenade Attack: पंजाब के अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर बाइक पर सवार दो युवक मंदिर की ओर आते दिख रहे हैं। कुछ देर रुकते हैं। इसके बाद वे एक हथगोला फेंकते हैं और भाग जाते हैं। ग्रेनेड फटने के बाद मंदिर परिसर में जोरदार धमाका हुआ। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर हथियार सप्लाई करने का आरोप है।

पंजाब के अमृतसर में सोमवार को ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले बदमाशों में से एक की पुलिस एकनकाउंटर में मौत हो गई। एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा। वही घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। मृतक की पहचान गुरसिदक उर्फ ​​सिदकी के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी विशाल पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया।

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार जब SHO छेहरटा ने मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के सिर पर लगी, एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर लगी और एक गोली पुलिस वाहन पर लगी।

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर शुक्रवार रात ग्रेनेड हमला हुआ। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो नकाबपोश व्यक्ति मंदिर पर ग्रेनेड फेंकते नजर आ रहे हैं। घटना पर कमिश्नर जी.पी.एस. भुल्लर ने उस समय कहा था कि उन्होंने विस्फोट में पाकिस्तान की आईएसआई को शामिल देखा है। इसमें शामिल होने का संदेह है। उन्होंने कहा, ‘‘वे पंजाब में अशांति फैलाने के लिए युवाओं को लुभाते हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस बीच, इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आत्मरक्षा में अपनी पिस्तौल से गोली चलाई, जिससे आरोपी गुरसिदक घायल हो गया। अन्य आरोपी घटनास्थल से भागने में सफल रहे। एचसी गुरप्रीत सिंह और गुरसिदक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरसिदक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

मंदिर पर ग्रेनेड हमले के बाद विपक्ष ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। ये सभी ग्रेनेड हमले सिलसिलेवार ढंग से हुए हैं, जिनमें कुछ पुलिस स्टेशनों पर भी हुए हैं, जबकि पुलिस अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में व्यस्त है।

Exit mobile version