देश

5 महीने पूर्व अपने पति और बच्चों को छोड़ पाकिस्तान जाकर नशरूल्ला से निकाह रचाने वाली अंजू लौटी भारत।

5 महीने पूर्व अपने पति और बच्चों को छोड़ पाकिस्तान जाकर नशरूल्ला से निकाह रचाने वाली अंजू लौटी भारत।

 

सोशल मीडिया के जरिए यूपी की अंजू पाकिस्तान के नसरुल्लाह की हुई थी दीवानी 5 महीने तक पाकिस्तान में रही और अब फिर पहुंची हिंदुस्तान, राजस्थान के अलवर से सोशल मीडिया फ्रेंड से मिलने अंजू पाकिस्तान पहुंची थी वहां निकाह कर धर्म परिवर्तन किया था आज भारत लौटने पर अटारी बॉर्डर से उसे अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया यहां से उसे दिल्ली भेजने की तैयारी की गई थी इस बीच मीडिया कर्मियों द्वारा अंजू से जब हाल-चाल जाना गया तो उसने कहा कि मुझे कोई कमेंट नहीं करना।

सोशल मीडिया पर चढ़ा था प्यार परवान।

सोशल मीडिया पर हुए प्यार में पागल होकर एक विवाहिता अंजू 5 महीने पूर्व पाकिस्तान पहुंची थी अब वापस हिन्दुस्तान लौट आई है। अंजू के भारत लौटने पर अब जमकर सोशल मीडिया में उसकी वीडियो वायरल हो रही है और लोग तरह-तरह से कमेंट्स कर रहे हैं आपको बता दें कि आज अंजू वाघा बॉर्डर के रास्ते से वापस लौटी है। भारत आने पर अंजू से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। अटारी बॉर्डर से उसे अमृतसर एयरपोर्ट लाया गया है। यहां से उसे दिल्ली भेजा जाएगा। आज रात तक अंजू के दिल्ली पहुंचने की संभावना है 5 महीने पूर्व अंजू द्वारा पहले पति को छोड़ पाकिस्तान जाकर प्रेमी के साथ निकाह रचाने और धर्म परिवर्तन का मामला काफी सुर्खियों में रहा था।

पति और दो बच्चों को छोड़कर भागी थी अंजू।

विवाहित अंजू सोशल मीडिया में पाकिस्तानी नसरुल्ला की प्यार में पागल होकर अपने पति और बच्चों को छोड़कर पांच महापूर्व पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी नसरुल्ला से निकाह रचाई थी अंजू राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली है। यहां वह पति अरविन्द व दो बच्चों के साथ रहती थी। जुलाई के महीने में वह अपने फ्रेंड के यहां जाने की कहकर निकली थी। इसके बाद वह पाकिस्तान पहुंच गई थी। जहां उसने खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में रहने वाले अपने सोशल मीडिया फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाल कर लिया। वहीं अंजू ने इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम बदलकर फातिमा भी रख लिया।

क्या होगा अंजू के भविष्य का।

अपने पहले पति को छोड़कर पांच महीने पूर्व पाकिस्तान गई अंजू ने अपने प्रेमी नसरुल्ला के साथ निकाह रचाया था और अब 5 महीने बाद पुनः उसे छोड़ भारत लौटी है ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि उसके भविष्य का क्या होगा आपको बता दें कि अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद उसके बच्चे यहां पति अरविन्द के साथ थे। उसके निकाह और धर्म परिवर्तन की बात सामने आने पर अरविन्द ने यहां तक कह दिया था कि अब वे अंजू को साथ नहीं रखेंगे। अंजू के माता- पिता ग्वालियर में रहते हैं। वो भी अंजू के इस फैसले से नाराज हैं ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि अब अंजू का भविष्य क्या होगा और किसके साथ रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button