झारखंड बोर्ड मैट्रिक- इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कैसे करें चेक
Jharkhand Board Result 2025: झारखंड में मैट्रिक (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और अब छात्रों को बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों के मन में यह सवाल है कि रिजल्ट कब आएगा, कहां और कैसे चेक किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
कब आएगा रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अप्रैल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद मैट्रिक और इंटर के परिणाम 10 जून 2025 तक जारी किए जा सकते हैं। इस साल लगभग 8 लाख छात्र झारखंड बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जिनमें से कक्षा 12 के 3.5 लाख छात्र और कक्षा 10 के करीब 4.5 लाख छात्र थे।
कैसे किया जाएगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन?
इस बार राज्यभर में 60 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
करीब 10,000 परीक्षक कड़ी निगरानी में कॉपियों की जांच करेंगे।
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
यदि आप झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
होमपेज पर “JAC कक्षा 10 रिजल्ट 2025” या “JAC कक्षा 12 रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अपने रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
“सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।