SBI Clerk Mains Admit Card 2025: 10 अप्रैल से होगी एसबीआई क्लर्क एग्जाम, जानें एडमिट कार्ड का अपडेट

SBI Clerk Mains Admit Card 2025: 10 अप्रैल से होगी एसबीआई क्लर्क एग्जाम, जानें एडमिट कार्ड का अपडेट
SBI Clerk Mains Admit Card 2025: SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड अपडेट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। SBI क्लर्क मेन्स एग्जाम 10 और 12 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर SBI की ओर से जारी गाइडलाइंस के तहत होगी।
SBI Clerk Mains Admit Card 2025 कब होगा जारी?
SBI में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 13,735 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित हुई थी। परीक्षा कुल 100 अंकों की थी और इसके नतीजे 28 मार्च 2025 को घोषित किए गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SBI Clerk Mains Admit Card 2 अप्रैल 2025 तक जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
SBI Clerk Mains Exam 2025 का पैटर्न
मुख्य परीक्षा की अवधि 2 घंटे 40 मिनट होगी और इसमें कुल 190 प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों के होंगे। परीक्षा चार सेक्शन में विभाजित होगी:
बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता – 50 अंक
सामान्य अंग्रेजी – 40 अंक
मात्रात्मक योग्यता – 50 अंक
तर्कशक्ति और कंप्यूटर योग्यता – 60 अंक
मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी अगली चयन प्रक्रिया के लिए योग्य माने जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए Career टैब पर क्लिक करें।
Clerk Mains Exam Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।