बालू रखने को लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत दो घायल।

बालू रखने को लेकर हुए विवाद में ताबड़तोड़ हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत दो घायल।
कभी-कभी छोटे-छोटे विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि लोग जिंदगी की परवाह किए बगैर किसी भी हद तक जा सकते हैं ऐसा ही एक मामला बिहार के बक्सर जिले से सामने आया है जहां बालू रखने का विवाद इतना बढ़ गया कि धुआंधार फायरिंग शुरू हो गई जिसमें गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं मृतक और पीड़ित लोग यादव परिवार के बताए जा रहे हैं दो लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी एक की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई और दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
पूरा मामला बिहार के बक्सर जिले में राजपुर ब्लाक के अहियापुर गांव की घटना बताई गई है जहां बीते दिन हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं यह विवाद तब शुरू हुआ जब अहियापुर गांव के नजदीक सड़क पर बालू गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया शनिवार की सुबह दो पक्षों में हुए विवाद में पांच लोगों को गोली मार दी गई।
दो गुटों में हुए गोलीबारी में मृतकों की पहचान अहियापुर निवासी सुनील सिंह पिता दया शंकर सिंह उम्र 40 वर्ष, विनोद सिंह पिता बबन सिंह एवं 50 वर्ष वीरेंद्र सिंह पिता काशीनाथ सिंह है 35 वर्ष के रूप में की गई है गोली लगने से जो घायल हुए हैं उनकी पहचान पूजन सिंह पिता ललन सिंह 40 वर्ष एवं मंटू सिंह पिता दया शंकर सिंह उम्र 35 वर्ष बताई गई है।
बीते शनिवार की सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया आरोपियों की गिरफ्तारी करने आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया घंटों तक चौसा कोचस मुख्य मार्ग को जलहरा बाजार के समीप जाम कर दिया गया था देखते ही देखते सड़क पर जाम लग गया मौके पर मौजूद पुलिस को जाम हटवाने घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।