रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब 4 घंटे नहीं, 24 घंटे पहले होगा आरक्षित सीट का फैसला।

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब 4 घंटे नहीं, 24 घंटे पहले होगा आरक्षित सीट का फैसला।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत अब ट्रेन के डिपार्चर से 24 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाएगा। यह नया सिस्टम अभी ट्रायल फेज में है और इसे बीकानेर डिवीजन में लागू किया गया है। इस बदलाव का मकसद यात्रियों को उनकी कन्फर्म सीट की जानकारी पहले से देना और आखिरी समय की अनिश्चितता को कम करना है। और इसे जल्द ही देशभर में लागू करने की योजना है। मौजूदा सिस्टम में पहला चार्ट 4 घंटे पहले और दूसरा चार्ट 30 मिनट पहले तैयार होता है। इस वजह से वेटलिस्ट वाले यात्रियों को आखिरी समय तक अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है।
कई बार टिकट कन्फर्म न होने पर यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है या दूसरी व्यवस्था करनी पड़ती है। इसके अलावा, चार्ट तैयार होने के बाद टिकट बुकिंग की समय सीमा भी कम होती है, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाती है।