देश

Election news, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, जानिए कहां से किसे दी गई टिकट।

Election news, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, जानिए कहां से किसे दी गई टिकट।

वायनाड से राहुल गांधी सहित, 39 प्रत्याशियों की कांग्रेस पार्टी ने जारी की सूची।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में ही अपने लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी होने का लोगों को इंतजार था लिहाजा आज महाशिवरात्रि के दिन कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है आज जारी सूची में अभी केवल 39 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की छह कर्नाटक की सात केरल की 16 तेलंगाना की चार मेघालय की दो लक्षद्वीप सिक्किम नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तर प्रदेश में अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है।

इन बड़े चेहरों को मिली टिकट।

आज जारी हुई सूची में 39 उम्मीदवारों में से 15 सामान्य वर्ग से हैं, जबकि एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 24 प्रत्याशी हैं, वायनाड से राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, मेघालय से विंसेंट पाला और त्रिपुरा वेस्ट से आशीष साहा राजनंदगांव से भूपेश बघेल, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा बताया गया है कि कांग्रेस सीईसी की अगली बैठक 11 मार्च को होगी।

इनको दी गई लोकसभा टिकट।

1 वायनाड (केरल) राहुल गांधी (कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष)
2 जांगीर-चांपा – एससी (छत्तीसगढ़) डॉ. शिवकुमार डहरिया
3 कोरबा (छत्तीसगढ़) ज्योत्सना महंत
4 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) भूपेश बघेल
5 दुर्ग (छत्तीसगढ़) राजेंद्र साहू
6 महासमुंद (छत्तीसगढ़) ताम्रध्वज साहू
7 बीजापुर एससी (कर्नाटक) एच.आर. अलगुर (राजू)
8 हावेरी (कर्नाटक) आनंदस्वामी गद्दादेवरा मठ
9 शिमोगा (कर्नाटक) गीता शिवराजकुमार
10 हसन (कर्नाटक) एम. श्रेयस पटेल
11 तुमकुर (कर्नाटक) एस.पी. मुद्दाहनुमेगौड़ा
12 मंड्या (कर्नाटक) वेंकटरामेगौड़ा (स्टार चंद्रू)
13 बेंगलोर ग्रामीण (कर्नाटक) डीके सुरेश
14 कासरगोड (केरल) राजमोहन उन्नीथन
15 कन्नूर (केरल) के. सुधाकरन
16 वडाकारा (केरल) शफ़ी परम्बिल
17 कोझिकोड (केरल) एम.के. राघवन
18 पलक्कड़ (केरल) वी.के. श्रीकंदन
19 अलाथुर-एससी (केरल) राम्या हरिदास
20 त्रिशूर (केरल) के. मुरलीधरन
21 चलाकुडी (केरल) बेनी बेहनन
22 एर्नाकुलम (केरल) हिबी ईडन
23 इडुक्की (केरल) डीन कुरियाकोस
24 अलपुझा (केरल) के.सी. वेणुगोपाल
25 मावेलिककारा-एससी (केरल) कोडिकुन्निल सुरेश
26 पथानामथिट्टा (केरल) एंटो एंटनी
27 अतिंगल (केरल) अदूर प्रकाश
28 तिरुवनंतपुरम (केरल) शशि थरूर
29 लक्षद्वीप मो. हमदुल्लाह सईद
30 शिलांग-एसटी (मेघालय) विंसेंट एच. पाला
31 तुरा-एसटी (मेघालय) सालेंग ए. संगमा
32 नगालैंड एस. सुपोंगमेरेन जमीर
33 सिक्किम गोपाल क्षेत्री
34 जहीराबाद (तेलंगाना) सुरेश कुमार शेटकर
35 नलगोंडा (तेलंगाना) रघुवीर कुंडुरु
36 महबुबनगर (तेलंगाना) चल्ला वामशी चंद रेड्डी
37 महबुबाबाद एसटी (तेलंगाना)

38 बलराम नाइक पोरिका
39 त्रिपुरा वेस्ट आशीष कुमार साह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button