देश

Modi Cabinet: आज शाम होगी मोदी कैबिनेट की पहली बैठक, मोदी 3.0 में 33 नए चेहरों को मिला मौका

Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा और नीली जैकेट पहने 73 वर्षीय मोदी ने भगवान के नाम पर शपथ ली। जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने। मोदी के साथ 71 अन्य सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है |

इनमें से 30 ने कैबिनेट मंत्री, 5 ने स्वतंत्र प्रभार और 36 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। पीएम के अलावा 60 मंत्री बीजेपी और 11 अन्य पार्टियों के हैं. वहीं, मोदी 3.0 कैबिनेट में 33 नए चेहरों को मौका मिला है. इनमें से 11 गैर-भाजपाई भी हैं। आज सोमवार शाम 5 बजे मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होगी–Modi Cabinet

यहां देखे–

पीएम मोदी के अलावा 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली

1.राजनाथ सिंह 2.अमित शाह 3.नितिन रमेश गडकरी 4.निर्मला सीतारमण 5.डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर 6. जगत प्रकाश नड्डा 7. शिवराज सिंह चौहान 8. मनोहर लाल (खट्टर) 9. एचडी कुमार स्वामी 10. पीयूष वेदप्रकाश गोयल 11. धर्मेंद्र प्रधान 12. जीतनराम मांझी 13. राजीव रंजन सिंह ललन सिंह 14. सर्बानंद सोनोवाल 15. डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक 16. के. राममोहन नायडू 17. प्रह्लाद जोशी 18. जुएल उराँव 19. गिरिराज सिंह 20. अश्वनी वैष्णव 21. ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया 22. भूपेन्द्र यादव 23. गजेन्द्र सिंह शेखावत 24. अन्नपूर्णा देवी 25. किरण रिजिजू 26 हरदीप सिंह पुरी 27. डाॅ. मनसुख मंडाविया 28. गंगापुरम किशन रेड्डी 29. चिराग पासवान 30. सीआर पाटिल।

यहां देखे —

5 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) ने शपथ ली

राव इंद्रजीत सिंह, डाॅ. जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रताप राव गणपत राव जाधव और जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली।

36 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली

जितिन प्रसाद, श्रीपद नाइक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, डब्लू सोमन्ना, पी चन्द्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगम, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, रवनीत बिट्टू, दुर्गादास उइके, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण निषाद, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा , निमुबेन बंभानिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गारीटा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button